समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुखयमंत्री श्री मुलायम सिंह जी का गुरुग्राम स्थित मेदान्त हॉस्पिटल में लम्बी बीमारी के दौरान आज दिनाँक १०.10. २०२२ दिन सोमवार को निधन हो गया।
मेरे आदर्णीय पिताजी और आपके नेता नहीं रहे
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। pic.twitter.com/jcXyL9trsM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 10, 2022
भारत जोड़ो यात्रा में की गई शोक सभा।
![]() |
| भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी शोक सभा करते हुए। |
समाजवाद की एक मुख्य विचारधारा आज मोन हो गयी - सोनिया गाँधी
मुलायम सिंह यादव एक सच्चे योद्धा थे - राहुल गाँधी
श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2022
मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
हॉस्पिटल में पहुंचे अमित शाह
मुलायम सिंह के निधन की सुचना मिलते ही केन्दीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम स्थित मेदान्त हॉस्पिटल में नेता जी को श्रद्धांजलि देने की लिए तुरंत ही पहुंच गए और शोक व्यक्त किया।
धर्मनिरपेक्ष नेता थे मुलायम सिंह - मेहबूबा मुफ़्ती
पी.डी.पी. नेता मेहबूबा मुफ़्ती ने नेता जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की धर्मनिरपेक्ष नेता थे मुलायम सिंह जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में सम्प्रदयक ताकतों के सामने कभी सर नहीं झुकाया तथा पिछड़ो और अल्पसंखयकों के हक़ के लिए लड़ते रहे।
मुलायम सिंह का जाना देश के लिए बहुत बढ़ी छति - पी. एम. मोदी
एक सभा को सम्भोधित करने जा रहे प्रधान मंत्री मोदी जी ने मुलायम सिंह के श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया और कहा मुलायम सिंह का जाना देश को बहुत बढ़ी छति हुई है।
तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान
इस दुःख की घडी में उत्तर प्रदेश सरकार ने ३ दिन का राजकीय शोक की घोषड़ा कर दी है। समाजवादी पार्टी के संरक्षण, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री के निधन पर वर्तमान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ट्वीट कर ३ दिन के राजकीय शोक की घोषड़ा की।
श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2022
उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।


Comments